कार्यसमिति बैठक आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित

जलालपुर अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी जलालपुर नगर में दयानंद बाल विद्या मंदिर आर्य समाज स्कूल के प्रांगण में कार्यसमिति बैठक आयोजित कर भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में एवं नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल कसौधन के संचालन में नगर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया । प्रथम सत्र का उद्घाटन डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी के द्वारा किया गया ।
कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 8 वर्षों के कार्यकाल में अंत्योदय उत्थान के लिए सरकार द्वारा किए गए विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा आज जन जन तक सरकारी सेवाओं को सफल बनाने का जो संकल्प भाजपा सरकार ने ठाना था वह आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ की ग्रेडिंग,बूथ की कमजोरी का कारण,सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची और उनसे संपर्क कर योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जाना ही बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रमुख करणीय कार्य हैं।जिसे शत प्रतिशत पूर्ण करना हम सब की जिम्मेदारी है।
कार्यसमिति बैठक के दूसरे सत्र के उद्घाटन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता का अंतिम लक्ष्य सत्ता नहीं समाज सेवा है बूथ स्तर तक मजबूती भाजपा की पहचान है जिसके कारण बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने के लिए पार्टी सदैव तत्पर रहती है.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच का सपना साकार करने का लक्ष्य भाजपा का लक्ष्य है जिसके लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज सदैव तत्पर रहती है। इसी परंपरा को कड़े अनुशासन के साथ आगे बढ़ाते हुए हमारी जिम्मेदारी है की सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।
जिला मीडिया प्रभारी के संबोधन के बाद कार्यसमिति बैठक के समापन की घोषणा करते हुए हुए नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि कार्यसमिति बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं प्रदेश से निर्देशित विषयों व योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी देना था। कार्यसमिति बैठक में प्रशिक्षण देने वालों में पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे , आदि वरिष्ठ नेता थे। इस मौके पर भाजपा नगर महामंत्री शिव कुमार सोनी, नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र,किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विकाश निषाद, नगर उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, आशाराम मौर्य, त्रिभुवन प्रसाद, नगर कोषाध्यक्ष अतुल जायसवाल,नगर मंत्री अमित गुप्ता,
सतनाम सिंह,रोशन सोनकर, रामवृक्ष भार्गव, सस्वत मिश्र, अमित अग्रवाल, मनोज गुप्ता, शिवम आर्य, रक्षा राम कनौजिया, मोर्चों के अध्यक्ष संजय सोनकर, सीमा गुप्ता, आशीष सोनी, सोनू गौड, विनोद मौर्य, दिलीप यादव, डॉ महेंद्र नाथ पांडे, सेक्टर प्रभारी आनंद मिश्र, सुरेंद्र सोनी, विनोद कुमार, रामलाल निषाद, अखिलेश जयसवाल, विवेक सोनी, मनोज पांडे, विनय मिश्र, घनश्याम प्रजापति, गगन गुप्ता, राजू नयन चौरसिया, देवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे ।