कार्यक्रम संयोजक पूर्व सांसद समेत महिलाएं व बच्चों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा

.
अम्बेडकरनगर। उर्दू बाजार से शुरू होकर शिवाजी तिराहे तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व सांसद रितेश पांडेय द्वारा आयोजित इस यात्रा में महिलाएं,पुरुष, युवा और छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ हिस्सा लिया। आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मानित करने के लिए यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों के बीच भारत माता की जय ,जय हिंद की सेना का नारा लगाते हुए लोग चल रहे थे। भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं वीरता तथा कृतज्ञ राष्ट्र के आभार के नारों से गूँजता रहा। विभिन्न स्थानों से होते हुए यात्रा शिवाजी तिराहे पर पहुंचकर समापन हुई। प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता राम प्रकाश यादव,रिंकू उपाध्याय आशुतोष ,संदीप अग्रहरि ,पंकज वर्मा ,राम किशोर राजभर,संजय सिंह ,अवनीश तिवारी, इब्ने अली जाफरी, अहसन रजा मीसम, आनन्द मिश्रा,शुभम पांडेय ,विनय सिंह , रवींद्र भारती ,शिवपूजन वर्मा, संजीव मिश्र , केशव श्रीवास्तव ,कृष्ण गोपाल कशौधन ,राजकुमार सोनी , शिवराम मिश्रा , अनिल वर्मा , मानिक चंद्र सोनी, त्रिभुवननाथ,अरुण मिश्र,अशोक उपाध्याय ,सुरेश गुप्ता,देवेश मिश्र,माया यादव,विकाश निषाद ,आनंद जायसवाल,सोनू गौड़,दीपक त्रिपाठी, आनंद मिश्र,दीपचंद सोनी, रणजय सिंह रवि, हरिदर्शन राजभर, लखमी चंद्र , डॉ अनिल त्रिपाठी , बृजेश तिवारी , रवींद्र सिंह ,शिवम आर्या,जितेंद्र शिल्पी, शीतल सोनी,गुड्डन मिश्र,आत्माराम गुप्ता,आशाराम मौर्य,आदित्य गोयल,पंकज हालदार,सीताराम अग्रहरि मौजूद रहे।