कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का संगठन सृजन अभियान संपन्न

अम्बेडकरनगर। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान का आयोजन विधानसभा जलालपुर में किया गया। गुरुवार को श्री शीतला मठिया मंदिर में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जनपद के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव जिला कोऑर्डिनेटर विजय पांडे के नेतृत्व में ब्लॉक एवं मंडल स्तर के संगठन बनाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा हुआ। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में चारों तरफ समस्याएं व्याप्त हैं शिक्षा, रोजगार, अस्पताल समेत तमाम समस्याएं हैं। अंबेडकरनगर में आए दिन हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। लेकिन सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।बैठक में प्रमुख रूप से कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, संजय यादव, राजकुमार अग्रहरि, तौसीफ अहमद, अब्बू शाह, रमजान हकीम, विपिन कुमार, जितेंद्र भारती, कुलदीप नारायण श्रीवास्तव, डॉक्टर आरपी कौशल समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर संगठन सृजन अभियान के कार्यक्रम को सफल बनाया और कांग्रेस पार्टी के विस्तार एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्प लिया।