Ayodhya
एडीओ पंचायत ने अमृत सरोवर की सफाई करवाया

जलालपुर,अंबेडकरनगर। ग्राम पंचायत रतना विकास खंड भियाव के अमृत सरोवर की साफ-सफाई छठ पूजा के ऐतिहासिक पर्व को ध्यान में रखते हुए सहायक खंड विकास अधिकारी भियाव सुनील श्रीवास्तव ने अमृत सरोवर की साफ-सफाई में कर्मचारियों को लगाकर तालाब की सफाई करने का कार्य किया गया। पूर्वांचल के ऐतिहासिक पर्व छठ पूजा को महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए मनाए जाने की मान्यता है। सफाई कर्मियों में अशोक कुमार, मुन्ना, हरिकेश कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसी कड़ी में ग्राम प्रधान रतना अशोक कुमार यादव, समाजसेवी दीपक सिंह, नन्हे सिंह, चंद्रशेखर जायसवाल आदि मौजूद रहे।