Ayodhya

ईमानदारी के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है कर्बला की दास्तान- मौलाना

 

अंबेडकरनगर। जलालपुर कस्बा के मोहल्ला जाफराबाद स्थित बहिश्त-ए-वफा (रौज -ए-हजरत अब्बास) में मजलिस-ए-खम्सा के पहले दिन श्कर्बला और दर्शनश् शीर्षक पर आयोजित मजलिस में मौलाना इफ्तेखार अली फराज वास्ती ने खिताब करते हुए कहा कि कर्बला की दास्तान हमें नैतिकता, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने को प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्बला की जंग में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए यजीदी लश्कर के अहंकार को नष्ट कर दिया। इससे पूर्व कल्बे हसन अहसन व उनके हमनवां ने मर्सिया ख्वानी पेश किया। उक्त अवसर पर मास्टर शरीफ अहमद,अकबर अब्बास, अंजुम असगर, मास्टर जुहैर, मोहम्मद मूसा, इब्ने अली जाफरी, मेहंदी रजा छेदी ,इश्तियाक हुसैन, रजी भाई, अकील अब्बास, अंसार जलालपुरी, कल्बे हुसैन, हुसैन अहमद,मोहम्मद मेंहदी,सईद अहमद आदि मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!