Ayodhya

इल्तिफातगंज वासियों को बाढ़ से बचाव में मंत्री ने प्रस्ताव भेजने का दिये आदेश

 

अम्बेडकरनगर। टाण्डा तहसील में स्थित इल्तिफातगंज के निवासियों की नियति हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलना ही बन गयी थी, यहां के निवासी हर वर्ष बाढ़ काल में जमीन के कटने एवं घरों में पानी घुस आने के कारण बाढ़ काल में परेशानियों का सामना करने को मजबूर थे। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार आने के पश्चात यहाँ के लोगो को बाढ़ से राहत की उम्मीद की किरण नजर आयी, वर्ष 2023 में जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ कार्य खंड के अधिकारियों को इल्तिफातगंज की बाढ़ निरोधक परियोजना बनाकर ग्राम की सुरक्षा करने के निर्देश दिए।

मंत्री एवं शासन की आकांक्षा के अनुरूप विभाग द्वारा स्थित इल्तिफातगंज की सुरक्षा हेतु बाढ़ निरोधक परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया जिसको स्वीकृत मिलते ही बाढ़ कार्य खंड के द्वारा मार्च से कार्य प्रारम्भ करा दिया गया, उक्त कार्यों में ग्राम स्थित इल्तिफातगंज की सुरक्षा हेतु 495 मीटर में 3 पंक्तियों में पॉर्क्युपाइन सेट लगाने तथा 3 जियो बैग कटर बनाने का कार्य लिया गया है। इल्तिफातगंज की सुरक्षा का कार्य बाढ़ अवधि प्रारंभ होने के पूर्व ही करा लिया गया एव इल्तिफातगंज की बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित की गई। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के द्वारा उक्त कार्यों को निरीक्षण किया गया एवं कार्यों से लाभान्वित कृषकों भू-स्वामियों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा गया। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के समस्त उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!