Ayodhya

इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का सच्चा अनुयाई कभी हिंसा नहीं फैल सकता- मौलाना

 

अंबेडकरनगर। जलालपुर कस्बा के मोहल्ला जाफराबाद स्थित बहिश्त-ए-वफा (रौज -ए-हजरत अब्बास) में मजलिस-ए-खम्सा के तीसरे दिन श्हजरत इमाम हुसैन के व्यक्ति शीर्षक पर आयोजित मजलिस में मौलाना इफ्तेखार अली फराज वास्ती ने खिताब करते हुए कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने कर्बला के मैदान में श्जिओ और जीने दोश् के पैगाम को फैलाया। मौलाना ने कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का सच्चा अनुयायी कभी भी हिंसा नहीं फैला सकता। उन्होंने कहा कि बेगुनाहों का कत्ल करना पूरी मानवता का कत्ल करना है।आतंक ही नहीं बल्कि आतंकवाद का साथ देने वालों की इस्लाम में कोई जगह नहीं है। मौलाना ने मजलिस के अंत में हजरत इमाम हुसैन की दर्दनाक शहादत का जिक्र किया जिसपर मजलिस में मौजूद इमाम हुसैन की शहादत को सुनकर मोमनीन अश्क बार हो गए।इससे पूर्व कल्बे हसन अहसन व उनके हमनवां ने मर्सिया ख्वानी पेश किया। उक्त अवसर पर मास्टर शरीफ अहमद,अकबर अब्बास, अंजुम असगर, मास्टर जुहैर, मोहम्मद मूसा, इब्ने अली जाफरी, मेहंदी रजा छेदी ,इश्तियाक हुसैन, रजी भाई, अकील अब्बास, अंसार जलालपुरी, कल्बे हुसैन, हुसैन अहमद,मोहम्मद मेंहदी,सईद अहमद आदि मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!