अहिल्याबाई के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर सभी को जीवन में आत्मसात करना चाहिए: डॉ धर्मेंद्र

बस्ती। लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से लोक माता की उपाधि प्राप्त की है उनकी अखिल भारतीय दृष्टिकोण ही अहिल्याबाई को पूरे देश में सुशासन सुरक्षा सुव्यवस्था का आदर्श बना दिया। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बस्ती टोल प्लाजा पर कार्यकर्ता साथियों से स्नेहिल भेंट के उपरांत कहीं । डॉ धर्मेंद्र ने आगे कहा कि हमने अहिल्याबाई के समय को तो नहीं देखा था लेकिन विगत 11 वर्षों से देश में मोदी का शासन देख रहा हूं जिसमें अहिल्याबाई के शासन की झलक साफ- साफ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विगत 7 वर्षों से जिस शासन का नेतृत्व कर रहे हैं उसमें लोकमाता अहिल्याबाई के शासनकाल की सारी नीतियां और स्मृतियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहीं हैं । भाजपा नेता ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने जीवन में भारतीय संस्कृति और विरासत को जीवित रखने के लिए काशी विश्वनाथ धाम केदार पूरी नेपाल के मुक्तिनाथ सोमनाथ और महाकाल से रामेश्वर तक जो कार्य किए थी उसकी झलक हम सबको आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देखने को मिल रही है। भाजपा उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा अतीत को वर्तमान का दर्पण कहा जाता है। इतिहास केवल पढ़ने के लिए नहीं बल्कि आत्मसात करने की भी हमें प्रेरणा देता है ।अहिल्याबाई के व्यक्तित्व और कृतित्व से हम सब को प्रेरणा लेते हुए अपनी क्षमता अनुसार जीवन में पालन करना चाहिए। डॉ धर्मेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि भारत के ऐसे महान विभूतियां के बारे में जानकारी देने के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचने के लिए पार्टी के माध्यम से एक अभियान चला रखा है जिससे हम सबको लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और कालखंड की विस्तृत जानकारी प्राप्त हो रही है।