अवैध गांजे के साथ पकड़े तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल
-
अवैध गांजे के साथ पकड़े तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल
टांडा,अम्बेडकरनगर। उपनिरीक्षक आशुतोष शर्मा मय हमराही हेडकास्टेबल,अशोक तिवारी, हस्वबुल तलब रेसर के कर्मचारी कांस्टेबल अमित तिवारी, कांस्टेबल श्यामसुन्दर यादव गस्त पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मो. नौशाद पुत्र इरशाद अली नि. सिसवा थाना कोतवाली टाण्डा को 520 ग्राम नाजायज गांजा के साथ पियारेपुर मोड़ बाउण्ड्री वाल थाना कोतवाली टाण्डा से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुअसं-145/2024 धारा-8/20 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि पूछतांछ में पकड़े गये अभियुक्त द्वारा नाजायज गांजा लेकर बेचने की बात बतायी गयी अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मुअसं-245/24 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली,टाण्डा है जिसे उपनिरीक्षक आशुतोष शर्मा, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी, कांस्टेबल अमित तिवारी, कांस्टेबल श्याम सुन्दर ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।