Ayodhya

अपराध रोकने के लिए मालीपुर पुलिस ने ई- रिक्शों पर चलाया नंबरिंग अभियान

 

 

अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे ई रिक्शा पर एक अलग से कोड डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है।यह कार्य पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पूरे जनपद में किया जा रहा है। शनिवार शाम को थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार सिंह हमराह सिपाहियों के साथ मालीपुर चौराहे पर पहुंचे। यहां चल रहे ई रिक्शा को रोककर जहां चालक का नाम पता आदि का अंकन रजिस्टर पर किया जाता रहा वही इन्हें एम नाम के साथ अंक दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ई रिक्शा से जहां दुर्घटनाएं वही विभिन्न प्रकार के अपराध हो रहे हैं।ई रिक्शा पर एम देखकर मालीपुर समझा जा सकता है। ई रिक्शा पर यात्रा कर रही महिला और युवती इस अंक को आसानी से याद कर सकती है।ई रिक्शा के आगे पीछे और अन्दर यह विशिष्ट अंक चस्पा किया जा रहा है।अभी तक कुल 103 ई रिक्शा की नंबरिंग की जा चुकी है।इस दौरान संगम यादव, संजय कुमार यादव, धीरेन्द्र भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!