Ayodhya

अनुसूचित जाति सम्मेलन में राज्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना

  • भाजपा सरकार में सुरक्षित है महिलाओं का सम्मान- विजय लक्ष्मी गौतम

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन नगर क्षेत्र स्थित एक मैरिज हॉल में जिलामंत्री चंद्रिका प्रसाद के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का स्वाभिमान सिर्फ भाजपा सरकार में सुरक्षित हुआ है। मोदी सरकार में ही पहली बार दलित रामनाथ कोविंद और आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया।

भारत रत्न‘ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान का मतलब देश के संविधान का सम्मान, भारत की संसदीय प्रणाली का सम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, दलितों और वंचितों को उनका अधिकार देने का काम किया। आज यूपी में डबल इंजन की सरकार है, मोदी और योगी के राज में, गुंडाराज ने उत्तर प्रदेश से पलायन कर लिया है।

जिलाध्यक्ष त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब का सपना केवल भाजपा साकार कर सकती है। उन्होंने ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की अपील की। लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय ने कहा कि हम सब जानते हैं कि भाजपा सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास इस मंत्र को लेकर चलती है, इंडी गठबंधन परिवारवादियों और भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है।

लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कहा कि राजनीति में वोट का बहुत महत्व है। सही जगह वोट पड़ता है तो विकास होता है और गलत जगह वोट पड़े तो विनाश हो जाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव द्वारा सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया गया।

विधानसभा मीडिया संयोजक विकास निषाद ने बताया कि आयोजन में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी, अनु.मो. जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, अनु. मो.जिला महामंत्री अंकित मंडेला, विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, विधानसभा संयोजक अनंत राम मिश्र, ब्लॉक प्रमुख भियांव गौरव सिंह, मंडल अध्यक्ष रविंद्र भारती, विस्तारक घनेश मिश्र, सांसद प्रतिनिधि आशुतोष उपाध्याय, नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र, मंडल अध्यक्ष राजाराम मौर्य, सुनील गुप्ता ,अनिल वर्मा, शुभम पांडेय, प्रेमचंद, नगर पालिका सभासद लालचंद ,आशीष सोनी, अमित मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व अनुसूचित वर्ग से जुड़े लोग मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!