अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों का नमूना भेजवाया प्रयोगशाला

-
अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों का नमूना भेजवाया प्रयोगशाला
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी तथा एस.के.त्रिपाठी,सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देश पर आगामी दीपावली पर्व पर आम जनमानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु,जनपद में के.के.उपाध्याय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चल रहे अभियान में मिझौड़ा बाजार में कृष्णा डेयरी का निरीक्षण करते हुए दूध व खोया का नमूना व हजारी स्वीट्स का निरीक्षण कर छेना मिठाई का नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा व 5 किग्रा रंगीन घोड़ा मिठाई नष्ट कराया गया। भीटी बाजार में प्रकाश स्वीट्स का निरीक्षण कर बूंदी लड्डू का नमूना तथा भगवती स्वीट्स का निरीक्षण कर बर्फी का नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा। महरुआ चौराहे पर न्यू बबलू स्वीट्स का निरीक्षण कर छेना मिठाई का नमूना संग्रहित कर जाँच हेतु भेजा। कुल 6 नमूने जाँच हेतु भेजे गए। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा सिंह ,पुरन्दर यादव,अखिलेश मौर्य,हंसराज प्रसाद व चंद्र प्रकाश यादव शामिल रहे।