अटेवा पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन में उमड़ा कर्मचारियों का सैलाब

-
अटेवा पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन में उमड़ा कर्मचारियों का सैलाब
आन्दोलन को जनांदोलन बनाने के लिए सभी विभागों के संगठनों का लिया जायेगा सहयोग-विजस बन्धु
अम्बेडकरनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की पुरानी पेंशन बहाली हेतु एक सम्मेलन नगर के शशांक होटल में हुआ जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष अटेवा विजय कुमार बन्धु रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेशीय मंत्री संजय उपाध्याय व मण्डल अध्यक्ष संदीप पटेल ने किया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया, बन्धु ने कहा पेंशन एक सामाजिक सुरक्षा है, यह संविधान के द्वारा कर्मचारियों को दी गई संजीवनी है, पुरानी पेंशन बहाल न करना कर्मचारियों का अपमान है। देश की जनता का अपमान है, विजय बन्धु ने कहा कि इतनी अधिक संख्या का सम्मेलन में आना जिला संयोजक राम बली त्रिशरण की कार्य कुशलता, अनुभव और संगठन संयोजन शक्ति का परिणाम है। इस आन्दोलन को जनांदोलन बनाने के लिए सभी विभागों के संगठनों का सहयोग लिया जायेगा, निजीकरण अमीरों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीबों के साथ किया जाने वाला षड़यंत्र है। कर्मचारी सरकारी योजनाओं को जी जान से लगकर कोरोना जैसी महामारी में भी जनता तक पहुंचाया, 60 से 62 वर्ष तक का अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ देश की सेवा में दिया, बदले में सरकार वृद्धावस्था में बेसहारा, लाचार मरने के लिए लावारिस छोड़ दिया। अटेवा के प्रदेशीय मंत्री डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिस प्रकार सरकार ने पुरानी पेंशन का निजीकरण करके सरकारी कर्मचारियों को एनपीएस का झुनझुना पकड़ा दिया है। उसी प्रकार सरकारी नौकरियों का भी निजीकरण हो रहा है जो आने वाले समय में देश के लिए घातक साबित होगा। इसलिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश एनपीएस के साथ-साथ निजीकरण का भी पुरजोर विरोध करता है। जिला संयोजक राम बली त्रिशरण ने कहा कि एनपीएस बहुत बड़ा घोटाला है कर्मचारियों के 4 से 5 वर्ष तक के अंशदान अब तक प्रान में जमा नही है सरकार का इस पर कोई नियन्त्रण नही है। मण्डल अध्यक्ष संदीप पटेल ने कहा एनपीएस एक धोखा है, बदलो इसको मौका है। प्रदेश सलाहकार राकेश रमन ने कहा तीर से न तलवार से पुरानी पेंशन बहाल होगी वोट के प्रहार से। प्रदेश मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा.यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाली नही करेगी तो वोट की चोट से वचे बहाल करवाना है। यह लड़ाई बढ़ी और कठिन है परन्तु हम सबको को विश्वास अपने नेतृत्व कर्ता विजय कुमार बन्धु पर है क्योकि इतना शानदार नेतृत्व, विजनरी व संघर्ष शील हम सबके अध्यक्ष है। जिनके निर्देशन में पूरा देश आन्दोलित है अपने हक व हुकूक के लिए। इस अवसर पर सियाराम वर्मा को जिला सहसंयोजक के पद पर मनोनीत किया गया। जिला आईटी सेल प्रभारी श्याम भूषण सोनी ने बताया कि जो भी अब तक की उपलब्धियां रहीं है उनमें सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों का योगदान रहा है जिस कारण हम सभी कर्मचारीगण अपनी बात सीधे शासन, प्रशासन और आमजनता तक पहुंचा पाते है। हमे इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म का ज्यादा से ज्यादा उपयोग अपने संघर्ष ओपीएस की बहाली के लिए करना चाहिए। जिला महामंत्री धमेंद्र यादव ने कहा कि अबकी बार सभी शिक्षक कर्मचारी वोट फॉर वचे के नारे को बुलंद करेंगे और आने वाले लोकसभा के चुनाव में सरकार को अपनी शक्ति का एहसास करा देंगे। इस अवसर पर लखनऊ के जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा, मण्डल पर्यवेक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री विजय प्रताप बूढ़नपुरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद मौर्य, जिला संगठन मंत्री डॉ. अरविन्द यादव, अरूण वर्मा, ताजदार खान, जिला मीडिया प्रभारी शशि मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अनुज वर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा,गुलाब चंद, संजय वर्मा सहित हजारों की संख्या में पेंशन विहीन शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।