Ayodhya

अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के जिलाध्यक्ष बने बजरंगी पाठक

  • अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन के जिलाध्यक्ष बने बजरंगी पाठक

अम्बेडकरनगर। अखिल भारतीय पुलिस सहयोग संगठन की एक कार्यकारी बैठक अकबरपुर नगर स्थित मां ब्रह्मा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सचिव दिलीप सिंह ,प्रदेश सलाहकार ओमकार मिश्रा,उमाशंकर तिवारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने किया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अंशुमान सिंह ने संगठन की कार्य पद्धति ,भविष्य का मिशन और संगठन के कार्य योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन पुलिस विभाग के साथ सहयोग करते हुए भारत की आंतरिक सुरक्षा में सदैव तत्पर है संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त अस्थिरता, पुलिस विभाग के द्वारा 1861 आईपीसी की क्रूर धाराओं का विरोध, जनमानस के समुचित सुरक्षा आदि को लेकर खड़ा किया गया है.

जनपद की धरती पर आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत ,पार्टी के अन्य पदाधिकारी जनों का भी आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो नवीन घोषणा भी की जिलाध्यक्ष बजरंगी पाठक व अयोध्या मंडल के मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रदीप सिंह को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या के कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत सिंह ,सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, झांसी मंडल के मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, अखिलेश मिश्रा ,शिवम सिंह ,संचित पाठक, मुन्ना पाठक मित्र सेन यादव, विनोद सिंह ,विजय प्रताप मिश्र ,सौरभ सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!