Ayodhya

स्वास्थ्य,शिक्षा व सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए योजनाएं चला रही भाजपा सरकार- डॉ. दयाशंकर

निजी कार्यक्रम में पधारे स्वतंत्र प्रभार मंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

अम्बेडकरनगर। भाजपा और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क, बिजली मूलभूत सुविधाओं के लिए अनेक योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा लायी गयी व निस्तारित की जा रही है। गरीबों को आवास,गावों में भी शुद्ध पेयजल सबको मिल सके इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश की जनता की खुशहाली व तरक्की के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सदैव तत्पर है। प्रदेश में अनेक एक्सप्रेस-वे व मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर विकास के मार्ग को प्रशस्त किया है। अपराधियों व भ्रष्ट अधिकारियों से प्रदेश की जनता को निजात दिलाने का कार्य भी प्रदेश सरकार ने भली-भाँति किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास के नारे के साथ प्रदेश की जनता की खुशहाली व विकास के लिए कटिबद्ध है। आज प्रदेश का आम जनमानस प्रदेश की भाजपा सरकार व यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में अगाध विश्वास रखता है। उक्त बातें एक निजी कार्यक्रम में पधारे प्रदेश के आयुष,खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। जिले के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री के पौत्र अमित त्रिपाठी के विद्यालय रवींद्र नाथ तिवारी स्मारक इंटर कॉलेज भारीडीहा,टाण्डा में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु (खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन ) स्वतंत्र प्रभार शामिल हुए। मंत्री ने विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अयोध्या जनपद के प्रभारी डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ,डॉ संतोष सिंह ,विनय पाण्डेय, रोशन वर्मा, डॉ मनीष पांडेय,प्रदीप त्रिपाठी,सुदीप मिश्र शासकीय अधिवक्ता, कृष्ण कुमार पाण्डेय शिक्षक नेता माया, आदित्य शुक्ल, डॉ प्रतिमा मौर्य,डॉ आराधिका मौर्या, पूर्व प्रधान सूर्यभान सिंह, नीतिश तिवारी,मनोज सिंह, संदीप सिंह, जिला मंत्री पंकज वर्मा, बालमुकुंद मिश्र, विपिन तिवारी, संजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कटेहरी सर्वेश सिंह, मंडल अध्यक्ष खजूरी रनेश पांडेय, कुलदीप अग्रहरि, रामसूरत यादव, रामभरोस गुप्त, ध्रुव त्रिपाठी, दुर्गेश मिश्र, डॉ वीएन सिंह, कपिल देव तिवारी, कैलाश तिवारी, शिवकुमार दुबे, डॉ राजेश उपाध्याय,डॉ पवन गुप्त, शैलेश तिवारी, सुमित शुक्ल, विशाल उपाध्याय, मुकेश मिश्र, अविनाश तिवारी आदि वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री का स्वागत किया।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!