स्कार्पियो की चपेट में आकर सहायक अध्यापक की दर्दनाक मौत

-
स्कार्पियो की चपेट में आकर सहायक अध्यापक की दर्दनाक मौत
जलालपुर,अंबेडकरनगर। तेज रफ्तार स्कार्पियां ने एक शिक्षक की जान ले ली। दुर्घटना उस समय हुई जब शिक्षक विद्यालय से पढ़ाकर बाइक से घर लौट रहा था। शिक्षक को टक्कर मार स्कार्पियो बिजली का खंभा तोड़ता हुआ खंती में घुस गया। दुर्घटना देख रुके राहगीरों और सूचना पर पहुंचे आस-पास के ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वाहन में बैठे लोग और चालक मौके से फरार हो गए। अस्पताल में शिक्षक को मृत घोषित कर दिया गया। शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही जहां घर में कोहराम मच गया। वहीं शिक्षको में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृत शिक्षक अशोक कुमार यादव जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के सैरपुर उमरन कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत थे। मृत शिक्षक सम्मनपुर थाना के सिकरोहर बढ़ईपुर गांव के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शिक्षक अशोक कुमार यादव विद्यालय से बच्चो को पढ़ाकर बाइक से घर जा रहे थे। वह मालीपुर अकबरपुर मार्ग स्थित सर्विस रोड से आगे अपने गांव को जाने वाली सड़क की तरफ जैसे ही मुड़े ठीक उसी समय मालीपुर की तरफ से तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन आ गया। स्कार्पियो चालक तेज रफ्तार होकर अनियंत्रित हो गया और बिजली का खंभा तोड़ते शिक्षक को रौदता खाई में घुस गया। दुर्घटना देख वहां राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से शिक्षक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। इस बीच स्कार्पियो में बैठे चालक समेत अन्य सवार फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे 112 डायल पुलिस कर्मियों ने घटना का निरीक्षण कर वापस लौट गए। शिक्षक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि स्कार्पियो का नंबर महाराष्ट्र राज्य का है। यह वाहन कहां से आ रहा था कहां जा रहा था जानकारी की जा रही है। शिक्षक अशोक कुमार यादव की मौत हो गई है। जांच की जा रही है। दुर्घटना वाहन कब्जा में लिए गया है।