सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा मोदी सरकार का 11 साल: डॉ. धर्मेंद्र

लखनऊ। विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के11 साल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 8 जून से 21 जून तक अभियान चलाने का संकल्प लिया है जिसके तहत मैं आज लखनऊ जनपद की कार्यशाला में भाग लेने के लिए आया हूं उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद के सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने एक भेंट के दौरान कहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि देशव्यापी अभियान में जिला कार्यशाला में मंडल स्तर से लेकर मोहल्ला ,/ग्राम चौपाल तक की रूपरेखा तैयार की जाएगी इस अभियान के तहत 8 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी प्रेस वार्ता के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएंगे वही मुख्यमंत्री योगी जी 9 जून को प्रेस वार्ता कर केंद्र की मोदी सरकार द्वारा गरीब कल्याण में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे जबकि 10/11जून को जिले स्तर पर स्थानीय सांसद द्वारा मीडिया कर्मियों से संवाद स्थापित किया जाएगा जिन जनपदों में पार्टी के सांसद नहीं है वहां प्रदेश द्वारा अधिकृत नेताओं द्वारा प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियो को बताया जाएगा इतना ही नहीं जिले स्तर पर केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियो से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी साथ ही साथ प्रोफेशनल मीट का भी आयोजन किया जाएगा तीन अलग अलग वक्ताओं द्वारा तीन अलग विषय पर व्याख्यान दिए जाएंगे प्रत्येक मंडल में विकसित भारत सभा का आयोजन 12से14जून के दौरान किया जाएगा भाजपा नेता डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह आगे बताया कि 17 से 21 जून के मध्य प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर मोहल्ला/ग्राम चौपाल का आयोजन करके लोगों को अपने दायित्व के प्रति सजग करते हुए संकल्प दिलाया जाएगा साथ ही साथ संकल्प पत्र का वितरण भी किया जाएगा विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने यह संकल्प लिया है कि देश में 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्तियों का हर आय वर्ग में आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा । भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र ने आगे बताया कि 21जून को प्रत्येक मंडलों में विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।