Ayodhya

संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के अध्यक्ष फखरे आलम व महामंत्री बने कृष्ण कुमार

  • संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के अध्यक्ष फखरे आलम व महामंत्री बने कृष्ण कुमार
  • बोर्ड की बैठक में मनोनीत पदाधिकारियों को बधाईयों का सिलसिला जारी

टांडा,अम्बेडकरनगर। संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा की कार्यकरणी बोर्ड बैठक बुधवार को पत्रकार सरफराज अहमद के आवास पर सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश मौर्य व सत्य प्रकाश पांडेय की सहमति से आगामी दो वर्ष के लिए नए बोर्ड का गठन किया गया। बोर्ड बैठक से एक दिन पूर्व अध्यक्ष फखरे आलम खान द्वारा त्यागपत्र देते हुए बोर्ड को भंग कर दिया था। बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से फखरे आलम खान को अध्यक्ष व कृष्ण कुमार कसौधन को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है तथा सुनील कुमार सिंह (सुनील सलूजा) को संगठन का कोषाध्यक्ष नामित किया गया है। संगठन मंत्री की जिम्मेदारी पूर्व की तरफ सरफराज अहमद निभाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नूर आलम व वरिष्ठ मंत्री पद की जिम्मेदारी मिन्नतउल्लाह को सौंपी गई है। बोर्ड में संदीप जायसवाल व प्रतीक सोनी को उपाध्यक्ष एवं राम कुमार सोनी व आदित्य कुशवाहा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। अब्दुल माबूद एडवोकेट को ऑडिटर नामित किया गया है जबकि अनुराग चौधरी, मो. दानिश, काशी मिश्रा, मो. यूसुफ, सैय्यद राशिद, सैय्यद अदनान, मो. सलमान, श्याम शर्मा आदि को कार्यकरणी सदस्य नामित किया गया है। संयुक्त प्रेस क्लब के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश मौर्य ने नवचयनित साथियो को बधाई दिया। संयुक्त प्रेस क्लब टाण्डा का नवनिर्वाचित कमेटी को बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!