श्री राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाले कार सेवक सम्मानित
-
श्री राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाले कार सेवक सम्मानित
जलालपुर,अंबेडकरनगर। कार सेवकों के सम्मान समारोह में बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने कहा हम लोगों को उस महत्वपूर्ण दिन की चर्चा करते हुए कहा कि कार सेवकों द्वारा गांव की गलियों पगडंडियों से गुजरते हुए तमाम झंझावातों का सामना करते हुए जिस प्रकार से कार सेवक छिपते-छुपाते अयोध्या की गलियों में पहुंचे वह समय अविस्मरणीय और ऐतिहासिक दिन का उल्लेख करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षो से हमारे पूर्वजों ने 176 बार चढ़ाई करके श्री राम मंदिर जीर्णोंधार के लिए संघर्ष किया युद्ध किया लड़ाईयां लड़ी वह शुभ दिन 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन आने वाला है, जिस क्षणों को विश्व स्तरीय ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है संपूर्ण विश्व उसे ऐतिहासिक दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 22 जनवरी को भारत वर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी के कर कमरों द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात आमजन के लिए शुभारंभ किया जाएगा। उक्त रोजगार भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के प्रतिष्ठान पर रफीगंज में सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किया है। कार सेवकों के सम्मान समारोह को प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला मंत्री कार सेवक-राम दरश उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय, राम लखन विश्वकर्मा, भियांव मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। कार सेवकों के सम्मान समारोह का संचालन कर रहे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह ने बताया कि राम लखन विश्वकर्मा ,रामदरस उपाध्याय, गुलाब सिंह, अनिल कुमार सिंह ,धीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर ध्रुव सिंह ,गिरधारी निषाद, शीतला प्रसाद पाण्डेय ,शिवसागर उपाध्याय, संतोष पाण्डेय ,मूलचंद गुप्ता ,रवि पाण्डेय,रामप्रीत पासवान ,रामचरन पासवान, छोटकुन निषाद चम्पा देवी पत्नी अमरनाथ, इंद्रजीत सिंह ,राममिलन विश्वकर्मा ,राकेश शुक्ला सहित सैकड़ो कार सेवकों को सम्मानित किया गया।