शारदा सहायक नहर में फिर विभाग ने छोड़ा पानी,किसानों में राहत

अंबेडकरनगर। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा किसानों की सिंचाई खरीफ फसल 1432 वर्ष कृषकों के खेतों की सिंचाई हेतु शारदा सहायक नहर का संचालन पुनः 6 सितम्बर से प्रारंभ किया जा रहा है,शारदा सहायक नहर के किमी.104 से निकलने वाली दरियाबाद शाखा ,दरियाबाद शाखा के किमी. 76.400 से निकलने वाली फैजाबाद ब्रांच की कुल लंबाई 126.200 किमी. से फैजाबाद ब्रांच में संचालन प्रारंभ है जनपद में खरीफ फसल सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों की वर्तमान फसल खरीफ की सिंचाई एवं पशु पक्षियों को पीने का पानी आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहेगा ,जनपद की मुख्य नहरें फैजाबाद ब्रांच, चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर,टांडा मुख्य नहर, टांडा समांतर नहर, पौसारा राजवाहा, जहांगीर गंज राजवाहा, पिंडोरिया राजवाहा, बंदीपुर राजवाहा, कटार गढ़ राज वहा,आदि सभी नहरों में सिंचाई हेतु निरंतर संचालन किया जायेगा। समस्त जनप्रतिनिधि, कृषक बंधु,आम जन मानस से सादर अनुरोध है कि उपलब्ध कराए जा रहे पानी से अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए सिंचाई एवं पशु पक्षियों हेतु पानी का संरक्षण करने में सहयोग प्रदान करें जनपद के साथ-साथ जनपद आजमगढ़, मऊ,बलिया आदि जनपदों में भी संबंधित कृषकों को भी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे जनमानस के साथ साथ पशु पक्षियों को भी पानी की उपलब्ध सुनिश्चित की जा सके। 131 नहरों में पानी छोड़ा जाएगा जिससे लगभग 52000 कृषक बंधु लाभान्वित होंगे शारदा सहायक नहर में जनपद में सिंचाई हेतु पानी का संचालन प्रारंभ हो गया है। जनपद में सिंचाई खण्ड टांडा के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह टांडा पंप नहर का संचालन पूरी क्षमता से निरंतर किया जा रहा है जिससे जनपद, आजमगढ़ ,मऊ, बलिया के कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।