शक्ति संवाद कार्यक्रम में आये मामलों की सुनवाई में डीएम ने दिये निर्देश

-
शक्ति संवाद कार्यक्रम में आये मामलों की सुनवाई में डीएम ने दिये निर्देश
अम्बेडकरनगर। महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन हेतु शासन के निर्देश पर ‘‘हक की बात‘‘ डीएम के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें यौन हिंसा कन्या भ्रूण हत्या कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा आदि से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं से संवाद किया गया।
कार्यक्रम से सम्बंधित 42 मामले की सुनवायी और उसके निस्तारण के लिए सम्ंबधित विभाग को निर्देशित किया गया। उन्होंने कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना बेटी-बचाओं बेटी-पढ़ाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, ( कोविड व सामान्य) वन स्टाप सेन्टर टोल फ्री नं.-1090,103,1076,1098,181,112 आदि से लाभ लेने की महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत 5 बच्चों को डीएम,पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी ने प्रोत्साहन हेतु स्टेशनरी वितरण किये। कार्यक्रम में 360 महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। डीएम ने मातृ शक्ति से वार्ता की और उन्हें पूरी तरह से आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उनके साथ है उन्हांने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी शिकायतें आये उसको तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
कार्यक्रम में सीओ भीटी, शुभम कुमार,अकबरपुर सुरेश कुमार मिश्रा,जिला प्रोबोशन अधिकारी, राकेश कुमार,सूचना अधिकारी संतोष कुमार दुबे,प्रभारी महिला प्रकोष्ठ शिवांगी त्रिपाठी,जिला समन्यवक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।