Ayodhya

रेडिएंट सेन्ट्रल एकेडमी में छात्रों को दिखाया चन्द्रयान लैंडिंग प्रसारण

रेडिएंट सेन्ट्रल एकेडमी में छात्रों को दिखाया चन्द्रयान लैंडिंग प्रसारण

जलालपुर, अंबेडकरनगर। रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रन एकेडमी की कंप्यूटर लैब में चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहकर इस गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। जोश और उल्लास में डूबे इन छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के चेहरे पर उस समय तनाव की रेखाएं भी दिखीं जब कुछ क्षणों के लिए 150 मीटर की ऊंचाई पर लैंडिंग को होल्ड किया गया। अंततः चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होते ही कॉलेज की न्यू कंप्यूटर लैब तालियों से गूंज उठी और सब ने एक सुर में इसरो को बधाई देते हुए गर्व महसूस किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला, एकेडमिक सलाहकार डॉक्टर पी.एस. सलारिया, उप प्रधानाचर्य सचिंद्र उत्तम, उप प्रधानाचार्य सुधीर सलारिया समेत सभी शिक्षक व स्टाफ मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!