Ayodhya

मिल्कीपुर में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनादेशः डॉ. धर्मेंद्र

 

बलरामपुर। संगठनात्मक कार्य से आए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र ने एक भेंट के दौरान कहा कि मिल्कीपुर की जीत अयोध्या के गौरव की जीत है भारतीय संस्कृति की जीत है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है वंशबाद और परिवार बाद के खिलाफ जनादेश है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि जो लोग संसद के अंदर लाल टोपी लगाकर बड़े अभिमांन में यह कह रहे थे कि अयोध्या के राजा अवधेश प्रसाद हैं। मिल्कीपुर की महान जनता ने उनके अभियान और अहंकार को तोड़ते हुए यह सिद्ध कर दिया कि अयोध्या के राजा भगवान रामचंद्र हैं और आगे भी रहेंगे यह पूछे जाने पर कि विपक्षआरोप लग रहा है इस पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले चुनाव में भाजपा को झारखंड में हार मिली जहां भाजपा हार जाए वहां चुनाव निष्पक्ष हुआ और जीत जाए तो चुनाव में बेईमानी हुई डॉ धर्मेंद्र ने जोर देकर कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने झूठ फरेब की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों को पहचान लिया है इसीलिए चुनाव में उन्हें किनारे लगा रही है अब देश और प्रदेश में वही राजनीतिक दल सत्ता में आएंगे जो जनहित की बात करेंगे और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!