Ayodhya

भाजपा में चला आ रहा है सांस्कृतिक व राष्ट्रवाद का अंत्योदय भाव-संजय गुप्ता

  • भाजपा में चला आ रहा है सांस्कृतिक व राष्ट्रवाद का अंत्योदय भाव-संजय गुप्ता
  • अटल भवन भाजपा कार्यालय पर शक्ति वंदन अभियान कार्यशाला आयोजित

अम्बेडकरनगर। शक्ति वंदन अभियान की अटल भवन भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र संजय गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता व जिले के महामंत्री बाबा रामशब्द यादव के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिले के महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अंत्योदय का भाव स्थापना काल से लेकर आज तक चला आ रहा है। भाजपा में एक बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है इसके कई उदाहरण हमारे बीच में उपलब्ध है। देश की मोदी सरकार महिलाओं को लेकर बरसों से लटके महिला आरक्षण बिल को पास कर यह सिद्ध कर दिया है कि महिला उत्थान के प्रति पार्टी व सरकार करबद्ध है। ‘‘नारी शक्ति, राष्ट्र शक्ति‘‘ इस भाव को उजागर करने के लिए हमारी डबल इंजन की सरकार महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन का जो विस्तृत स्वरूप उपस्थित किया है वह किसी से अछूता नहीं है। आप सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के प्रति आदर का जो भाव प्रकट किया है उसी का परिणाम सेना से लेकर संसद तक सर्वत्र महिलाओं का बोलबाला है। अब महिलाएं चहरदीवारी के अंदर की चीज नहीं वरन समाज की अग्रणी भूमिका में जूड़ी दिख रही है। ऐसी शक्तियों का वंदन ही शक्ति वंदन अभियान का मुख्य उद्देश्य है। स्वयं सहायता समूह व एनजीओ के माध्यम से जुड़ी मातृशक्ति को सम्मानित करना ही पार्टी की योजना रचना है। विधानसभा व मंडल के संयोजक की टोली गांव-गांव जाकर स्वयं सहायता समूह के उन सभी मातृ शक्तियों का अभिनंदन करेगी जो समाज की अग्रणी भूमिका में है। शक्ति वंदन अभियान के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने मुख्य अतिथि के समक्ष जिले का वृत्त रखते हुए बताया कि आज की कार्यशाला में 188 लोग अपेक्षित थे जिसमें 127 लोग उपस्थित थे। जिला टीम में पांच जिला पदाधिकारी, पांच महिला मोर्चा व चार जनप्रतिनिधि मिलाकर 14 सहसंयोजक है।इसी तरह प्रत्येक विधानसभा में एक संयोजक व एक सहसंयोजक तथा मंडलों में भी प्रत्येक मंडल में एक संयोजक व चार सहसंयोजक की वृत्त बनाई गई है। जिला सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों में से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर साधू वर्मा, नगर पंचायत किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता,कटेहरी ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम व जिला पदाधिकारी में महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,जिला उपाध्यक्ष रफत एजाज, सुमन पांडेय,जिला मंत्री विनय पांडेय, दीपक तिवारी, संजय सिंह, पंकज वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह, महिला मोर्चा की पदाधिकारी अंबिका जायसवाल, अंजू पांडेय, छाया पाठक, रेनू यादव, लता श्रीवास्तव, कुसुम मौर्य, शैलेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष शिवपूजन राजभर, आनंद श्रीवास्तव, हितेंद्र सिंह,उमाशंकर,दुर्गेशमिश्रा,आदि उपस्थित रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!