Ayodhya

भाजपा कमेटी का विस्तार,नए मण्डल अध्यक्षों की घोषणा पर बधाई का दौर जारी

  • भाजपा कमेटी का विस्तार,नए मण्डल अध्यक्षों की घोषणा पर बधाई का दौर जारी

जलालपुर,अम्बेडकरनगर। तमाम होमवर्क व अंदरूनी फीडबैक के बाद भाजपा ने संगठनात्मक जिले के तहत आने वाले नौ मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए युवा चेहरों को तरजीह दी है। भाजपा मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा करने से तमाम नेताओं के नामों को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग गया है। मंडल अध्यक्षों में फेरबदल के इसी क्रम में जलालपुर विधानसभा के मालीपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी छात्र नेता रहे शुभम पांडेय रूद्र को, तो वहीं सोनगांव मंडल की जिम्मेदारी रविंद्र भारती को मिली। जलालपुर नगर मंडल के अध्यक्ष पद पर युवा नेता व विधानसभा मीडिया संयोजक देवेश मिश्र का चयन चौंकाने वाला रहा। नगर पालिका परिक्षेत्र में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज मुखर करने सफाई कर्मियों के तमाम मुद्दों पर जहाँ आम जनता का समर्थन मिला वहीं अधिकारियों व बिचौलियों की आँखों की किरकिरी भी बने रहे। इसी जुझारूपन की वजह से नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए जलालपुर नगर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पोस्ट ऑफिस परिसर स्थित मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे नवनियुक्त नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र का समाजसेवी मंजुल तिवारी,अतेंद्र त्रिपाठी, अमित गुप्ता, आनंद जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, धीरेन्द्र भारती, मनोज पांडये,विकास निषाद,सतनाम सिंह, मोहन जायसवाल आदि माला पहनकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व संपूर्ण भाव से निभाएंगे और केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!