Ayodhya

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत दो की हालत गंभीर

  • बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत दो की हालत गंभीर
  • घटना मालीपुर- नेमपुर घाट मार्ग पर स्थित गुवांवा जमालपुर गांव की

जलालपुर, अंबेडकरनगर। रफ्तार का कहर राहगीरों पर काल बनकर टूट रहा है। ताजा घटना मालीपुर तना अंतर्गत नेमपुर मालीपुर मार्ग की है जहां तेज रफ्तार दो बाइक सवारों के बीच में हुए भीषण टक्कर में कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल दो युवकों को जहां जिला अस्पताल वहीं एक अन्य युवक को नगपुर अस्पताल भेजवाया।

नगपुर अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक युवक की मौत हो गई वही दोनो अन्य युवकों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुधौली माफी गांव निवासी अशोक गुप्ता सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना के ढेमा बाजार निवासी अर्जुन के साथ ढेमा बाजार से रूधौली माफी अपने घर वापस जा रहा था।

जब वह गुबावा जमालपुर गांव के पास पहुंचा तो मालीपुर की तरफ से जा रहे खालिसपुर भटौली गांव निवासी पंकज दुबे से भिड़ंत हो गई। टक्कर से दोनों बाइक पर बैठे तीन लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। पंकज दुबे का सर फट गया एवं अशोक का हाथ पैर और अर्जुन के शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटे आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अशोक गुप्ता और अर्जुन की गंभीर दशा देख उसे जिला अस्पताल भिजवा दिया।

मरणासन्न पंकज दुबे को नगपुर अस्पताल लेकर जाया गया जहां चिकित्सक ने पंकज की मौत की घोषणा कर दिया। थानाध्यक्ष प्रियंका पांडे ने बताया कि अभी मौत की जानकारी नहीं है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

मौत की खबर मिलते ही पंकज दुबे के घर कोहराम मच गया। दुर्घटना में हुई मौत की सूचना मिलने पर उनके घर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुरुष वर्ग पंचनामा के नगपुर अस्पताल चले गए। घर में चार भाईयो में सबसे बड़ा पंकज की मौत से माता पिता समेत पूरा परिवार सदमे में है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!