पीड़ित की बेस कीमती भूमि पर भू-माफिया जबरन करना चाहता है कब्जा, अहिरौली पुलिस की कार्यशैली संदिग्ध

अहिरौली पुलिस की मिली भगत से भू-माफिया का मनोबल सातवें आसमान पर-सूत्र
पीड़ित रिंकू की बेस कीमती भूमि पर भू-माफिया की टेढ़ी नजर
अहिरौली पुलिस पीड़ित के साथ खेल रहा गंदा खेल-सूत्र
भू-माफिया ने पीड़ित रिंकू को जान से करने की दी धमकी और पुलिस बनी मूकदर्शक
(मदन शुक्ला)
अंबेडकर नगर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है तो वही विवादों में पुलिस की संदिग्धता और घटिया कृत्य भी अपने सवाब पर है।ऐसा ही एक मामला प्रकाश में अहिरौली थाना क्षेत्र का आया है जहां पर एक पीड़ित की बेस कीमती जमीन पर भू-माफिया की गंदी नजर लगी हुई है और अहिरौली पुलिस भू-माफिया का हिमायती बना हुआ पीड़ित को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी।प्राप्त जानकारी के अनुसार अहरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम अहरौली बाजार परगना मिझौड़ा तहसील अकबरपुर जनपद अंबेडकर नगर निवासी रिंकू पुत्र सुनील कुमार उपरोक्त पते का स्थाई निवासी है।सूत्र बताते हैं कि पीड़ित रिंकू के साथ अहिरौली पुलिस लुका छुपी का खेल खेलते हुए कुछ बड़ा कारनामा करना चाहती है। एक तरफ भू-माफिया की गंदी नजर पीड़ित की बेस कीमती भूमि पर है तो वही भू-माफिया का साथ देने में कोई कोर कसर अहिरौली पुलिस भी नहीं छोड़ रही है।अपनी बेस कीमती भूमि को भूमिया से बचने के लिए पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सदर को लिखित शिकायती पत्र देते हुए उचित कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा का गुहार लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित की भूमि गाटा संख्या 213/ 0.0540 हेक्टेयर व 214/0.0990 हेक्टेयर में सहखातेदार है। प्रार्थी के सहखातेदार किरन सिंह पत्नी राम इकबाल के परिवार वालों द्वारा जबरन निर्माण करवाया जा रहा है। जबकि उक्त दोनों गाटों का सहखातेदारों द्वारा आपसी सहमति से बटवारा हुआ है। जिस पर समस्त खातेदार काबिज व दाखिल होते चले आ रहे हैं। किंतु विपक्षी सह खातेदार की नियत में खोट आ गई और अपनी दबंगई व रसूख के दम पर अहिरौली पुलिस से सांठ-गांठ कर पीड़ित की बेस कीमती भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा है। हैरानी की बात है कि एसडीएम सदर के आदेश के बावजूद भी जबरन मनबढ़ भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। जबकि पीड़ित अहिरौली पुलिस की चौखट पर बार-बार मत्था टेक रहा है कि साहब दबंग भू-माफिया द्वारा जबरन अवैध कब्जे को रूकवा दीजिए/अपनी बेस कीमती भूमि बचाने के लिए गुहार लगा रहा है कि मेरे साथ अन्याय हो रहा है लेकिन अंधा गूंगा बहरा बना अहिरौली की पुलिस सब कुछ अपनी नंगी आंखों से देखते हुए भी धृतराष्ट्र का रोल अदा कर रही है। ऐसा लगता है कि अहिरौली पुलिस किसी बड़े घटना का इंतजार कर रही है। शायद इसीलिए अभी तक अहिरौली पुलिस पीड़ित की बेस कीमती भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को नहीं रुकवा पा रही है या फिर रुकवाना ही नहीं चाहती है। पीड़ित की बेस कीमती भूमि पर कब्जा करने वाला भू-माफिया दबंग किस्म का व्यक्ति है जो अपनी पहुंच और रसूख के दम पर शासन सत्ता के नियम कानून या फिर जनपद के पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखा रहा है। बेस कीमती भूमि के ठीक पीछे से कब्जे की नीयत से चल रहा है निर्माण और मजे की बात है कि अहिरौली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हो रहा अवैध कब्जा और अहिरौली पुलिस बन गई धृतराष्ट्र।अहिरौली पुलिस शायद यह बताना या दर्शन चाहती है कि उसे शासन सत्ता का कोई भय नहीं यहां तक की उसे कानून का भी कोई खौक नहीं है और नहीं उच्च अधिकारियों की कोई परवाह है ।शायद भूल चुकी है कि कानून खुद कानून के दायरे में होती है। या फिर यूं कहे की रक्षक ही बन चुका है भक्षक। ऐसा ही कुछ रोल अदा कर रही है अहिरौली पुलिस।अहिरौली पुलिस की पर्दे के पीछे की सारी गंदी नियत और कार्यशैली किसी से छुपी नहीं है।पीड़ित रिंकू जब भी अपने बेस कीमती जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध करता है तो उसे दबंग भू-माफियाओं द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां दी जाती है मारपीट आमदा हो जाते है और यहां तक की जान से मारने की धमकी भी दबंग भू-माफिया ने दे डाली ।एक तरफ पुलिस की निष्क्रियता और घटिया कार्यशैली या फिर कहे कि दबंग भू-माफियाओं से गठजोड़ और दूसरी तरफ दबंग भू-माफियाओं की मनमानी और दबंगई से आहत होकर अपनी बेस कीमती भूमि और जान-माल की सुरक्षा के लिए दिनांक 4 जून को एसडीएम सदर और पुलिस कप्तान से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।