धोबी समाज के होली मिलन समारोह में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

-
धोबी समाज के होली मिलन समारोह में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत
टांडा,अंबेडकरनगर। विधानसभा टांडा के नगर मंडल में नेहरू नगर बिछोटिया पर धोबी समाज का होली मिलन कार्यक्रम में लोकप्रिय सांसद भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय का जोरदार स्वागत धोबी समाज के अध्यक्ष दिलीप कन्नौजिया वह पूर्व धोबी समाज के जिलाध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया एवं जंग बहादुर कन्नौजिया ने किया। होली मिलन कार्यक्रम के पहले धोबी समाज के नेताओं ने सांसद और भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय से धोबी समाज की बिछोटिया जमीन पर भूमाफिया द्वारा कब्जा किए जाने को लेकर सारी समस्याओं से अवगत करते हुए बताया कि 1979 में धोबी समाज के पक्ष में जो आदेश हुआ था उसे जल्द से जल्द अम्लर्दरम कराया जाए। भू-माफियाओं पर कार्यवाही की जाए, सांसद रितेश पांडेय ने धोबी समाज के सभी नेताओं की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता करके करके भूमाफियाओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने व धोबी समाज के पक्ष में 1979 के आदेश को जल्द से अम्लद्रमाद कराने और अन्य समस्याओं को भी हल करने की बात कही। जिलाधिकारी ने फोन पर धोबी समाज के नेताओं से भी वार्ता की और जल्द से जल्द न्याय दिलाने की बात कही। धोबी समाज के होली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रितेश पांडे ने कहा भाजपा गरीबों की सरकार है। भाजपा गरीबों का विकास करना चाहती है। सबका साथ सबका विकास की बात करती है। सपा के लोग धोबी समाज की जमीनों का कब्जा करने के चक्कर में है उसे कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। सांसद रितेश पांडेय ने कहा किया भाजपा की सरकार है प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ हैं भू-माफियाओं के मनसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। उन पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। भाजपा धोबी समाज के साथ है अब यह मामला उच्च लेवल पर पहुंच चुका है बिछोटिया पर कोई कब्जा नहीं कर सकता या जमीन धोबी समाज की है और धोबी समाज की ही रहेगी सांसद ने धोबी समाज से अपील की आप लोग विपक्ष के बहकावे में न आवे। सपा के लोग भाजपा को बदनाम करने का काम करते हैं। हमारे परिवार का नाम बदनाम करते हैं। आप लोग किसी के बहकावे में ना आवे, कार्यक्रम के अंत में धोबी समाज के नेताओं ने धोबी समाज के लोगों से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजू देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी संजय सिंह, संयोजक रमेश चंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, कार्यालय प्रभारी अंकित जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, जंग बहादुर कन्नौजिया, राकेश यादव, राकेश सोनकर, रिंकू गोंड, आशीष सोनी, अशोक विश्वकर्मा, दुर्गेश पाठक, धर्मेंद्र मौर्य, राहुल रमन, विसु सलूजा,नितिन, धोबी समाज के अध्यक्ष दिलीप कन्नौजिया, धोबी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष रामफेर कन्नौजिया, जन्नू कन्नौजिया मंसाराम, रामशब्द, दुर्गेश कन्नौजिया, राजकुमार, कृष्णावती, शीला कुमारी, प्रमिला, गुड़िया, शर्मिला सहित तमाम कार्यकर्ता एवं धोबी समाज के लोग उपस्थित थे।