Ayodhya

दहशत का पर्याय बने चेन छिनैती महिला गिरोह की सदस्य गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

  • दहशत का पर्याय बने चेन छिनैती महिला गिरोह की सदस्य गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर, अंबेडकरनगर। दहशत का पर्याय बनी चेन स्नेचर महिलाओं के समूह की महिला द्वारा चेन खींचने के दौरान पकड़े जाने पर भीड़ द्वारा उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़ित महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तह तक जाने हेतु जांच शुरू कर दी है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला छाछु निवासी पूर्व सभासद संतोष कुमार सोनी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी माता कलावती देवी तथा पत्नी ई-रिक्शा से दवा लेने के लिए जा रहे थे। कस्बे के यादव चौराहा पहुंचने पर दुर्गा मंदिर के पास चार अन्य औरतें जबरदस्ती ई रिक्शा में बैठ गयी और उसकी माता का पैर कुचलने लगी। पैर कुचलने के दौरान नीचे झुकने पर चारों में से एक महिला द्वारा पीड़ित बुजुर्ग महिला की चेन खींचकर भागने का प्रयास किया जाने लगा। पीड़ित बुजुर्ग महिला की गुहार को सुनकर मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा महिला को हिरासत में लेते हुए पूछताछ हेतु कोतवाली लाया गया। वही इस घटना के थोड़ी देर पहले ही अशरफपुर मजगवाँ की एक अन्य महिला भी चेन स्नेचिंग हुई थी। उक्त महिला ई रिक्शा से बैंक आई हुई थी तथा वापस जाने के दौरान ई रिक्शा में बैठी महिलाओं द्वारा उसके पैर को कुचलते हुए उसकी गली से सोने की चेन उड़ा दी गई। घर पहुंचने पर जब उसे गले से चेन गायब होने की बात पता चली तो उसने भी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिया। इसी प्रकार लगभग दो हफ्ते पहले कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनपुर निवासिनी मंजू जायसवाल की चेन भी गले से छीन ली गई थी। दोनों छीनी गई चेन भी मौके पर ही भीड़ द्वारा बरामद कर ली गई थी। कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि पकड़ी गई महिला ने अपना नाम कंचन तथा निवास स्थान बड़हलगंज जनपद गोरखपुर बताया है। उसके साथ तीन अन्य महिलाएं भी थी जो उसका साथ छोड़कर फरार है। महिला से अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!