तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव

-
तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव
जलालपुर,अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश यादव को जिला तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुना गया। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व अपर मुख्य सचिव गृह और मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी के निर्देशन में तीरंदाजी संघ की जिला इकाई का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी के संस्तुति के पश्चात राम प्रकाश यादव को तीरंदाजी संघ का जिलाध्यक्ष, विकास मोदनवाल को जिला सचिव, मानिक चन्द्र सोनी को जिला कोषाध्यक्ष तथा अमर नाथ सिंह, प्रवीण दूबे, राजेन्द्र सिंह, सुधाकर मिश्रा को समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश अवस्थी व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक से लखनऊ में भेंट कर नवीन दायित्व मिलने पर जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव व जिला सचिव विकास मोदनवाल ने शिष्टाचार भेंट के दौरान पुष्प गुच्छ भेंट कर जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव जनपद में तीरंदाजी संवर्ग में नयी प्रतिभाओं के उन्नयन में एक रोड मैप के साथ इस खेल का विकास करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि तीरंदाजी प्राचीन भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ है भगवान राम लेकर पृथ्वीराज चौहान तक सबको इसमें महारत हासिल रही है। इस खेल से युवाओं में एकाग्रता का विकास करने के साथ ही अपने काम के प्रति निपुणता भी बढ़ती है।