Ayodhya

डीजे रोकने को लेकर अहिरान कांवरिया संघ अकबरपुर के आक्रोशित शिवभक्तों ने दरोगा पर लगाये गंभीर आरोप

  • डीजे रोकने को लेकर अहिरान कांवरिया संघ अकबरपुर के आक्रोशित शिवभक्तों ने दरोगा पर लगाये गंभीर आरोप

अम्बेडकरनगर। अहिरान कांवरिया संघ मीरानपुर अकबरपुर के शिवभक्त डीजे के साथ कांवड़ लेकर अयोध्या प्रस्थान कर रहे थे। इसी बीच पुलिस द्वारा रोक लगा दिया गया,जिससे आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाते हुए विरोध उतर आये। मामला थाना अकबरपुर क्षेत्र का है। शुक्रवार को उक्त कावंरिया संघ के सैकड़ो सदस्य जिनके द्वारा डीजे के साथ कांवड़ लेकर अयोध्या जाना था किन्तु पुलिस ने बिना कारण बताये यह कहकर रोक लगा दिया कि डीजे किसी भी दशा में नहीं जाने पायेगा।

इस पर कांवड़ यात्रा के अभिषेक सिंह यादव जिलामीडिया प्रभारी भाजयुमो समेत सभी लोग आक्रोशित हो गये। लोगों का आरोप है कि दरोगा जैद अहमद और हमराही सिपाहियों को डीजे से परेशानी हो रही है। जब कि कहीं भी रोक नहीं है सड़कां पर कावड़ व डीजे लेकर शिवभक्त जयकारा लगाते दिन-रात्रि गुजर रहे है। कहीं किसी को रोका नहीं जा रहा है।

मामला भाजपा जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी तक पहुंच गया जिनके द्वारा गंभीरता से लेते हुए सीओ व पुलिस अधीक्षक आदि से सम्पर्क किया गया। बताया जाता है कि इसके बाद डीजे के साथ कावड़ लेकर जाने की अनुमति दी गयी है। फिरहाल क्या हुआ इसकी पुष्टि नहीं है। दरोगा की करतूत को लेकर कावड़िया संघ के सदस्यों ने भारी आक्रोश व्याप्त है।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker