Ayodhya
गायक बालिका प्रकरण का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश

-
गायक बालिका प्रकरण का पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश
जलालपुर, अंबेडकर नगर। रात में भोजन के उपरांत सोने गई नाबालिग पुत्री के गायब होने की रिपोर्ट उसकी मां द्वारा दर्ज करवाई गई। प्रकरण जलालपुर तहसील के कटका थाना क्षेत्र के पर्वतपुर कोटिया गांव का है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई है कि उसके पति का देहांत हो चुका है। बीते मंगलवार की रात वह और उसकी नाबालिग पुत्री भोजन के उपरांत सोने चले गये। सुबह उठने के बाद महिला की पुत्री घर से गायब मिली। काफी खोजबीन करने तथा रिश्तेदारों से भी पूछताछ करने के पश्चात उसका कुछ पता नहीं चल सका। अपनी नाबालिग पुत्री के साथ किसी भी अनिष्ट की आशंका से परेशान पीड़ित महिला द्वारा पुलिस से गुहार लगाई गई। अंततः इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कटका पुलिस ने दो दिन बाद मुकदमा दर्ज करते हुए बालिका की खोजबीन प्रारंभ कर दी है।