Ayodhya

खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर ने समूह सखियों के विवाद को सुलझाया

  • खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर ने समूह सखियों के विवाद को सुलझाया

अम्बेडकरनगर। जलालपुर तहसील क्षेत्र के हजपुरा गांव में बुधवार को राधा आजीविका स्वयं सहायता समूह के विवाद का निस्तारण खंड विकास अधिकारी जलालपुर राम विलास राम द्वारा किया गया। समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि, समूह अध्यक्ष कुसुम किसी को काम करने नहीं दे रही है। इसी गुस्से में समूह की अन्य महिलाओं ने पंचायत भवन के बगल स्थित सामुदायिक शौचालय में ताला लगा दिया था। जिसकी शिकायत पर खंड विकास अधिकारी जलालपुर द्वारा ताला खुलवाया गया। और महिलाओं को आश्वासन दिया कि किसी एक का नाम चयनित करके उनका प्रस्ताव उनके पास भेजें, जिससे वह प्रस्ताव जिले पर भेज कर समूह द्वारा चयनित महिला का नाम सर्वसम्मति से पारित कर सकें। उनकी बात पर सभी समूह सखियों ने रीता देवी के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर खंड विकास अधिकारी व उपस्थित सभी महिलाएं संतुष्ट नजर आई। खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को अति शीघ्र रीता देवी का नाम प्रस्तावित कर भेजने का निर्देश दिया। और बंद किए गए शौचालय के ताले को खुलवाया। समूह में रैना,सावित्री देवी, नीलम देवी,सुरेखा, नीतू, नीलम, आरती,रैना, रीता, शीला, सोनी, चमेला, आरती देवी, शांति व ग्राम प्रधान कमलेश ग्राम पंचायत सचिव उदय राज गौतम मौजूद रहे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!