कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को सीज होने से नाराज जिले के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

-
कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को सीज होने से नाराज जिले के कार्यकर्ता उतरे सड़क पर
मोदी सरकार ने तानाशाही की पराकाष्ठा पार की- अमित कुमार वर्मा
अंबेडकरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में जनपद के समस्त कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस को 1823 करोड़ रुपए की इन्कम टैक्स पेनाल्टी लगाने के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी। जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों मोदी सरकार जाएगी और फिर संवैधानिक संस्थाओं से उनका हिसाब लिया जाएगा कि अगर आपने अपनी संवैधानिक कार्य का निर्वहन किया होता तो लोकतंत्र जिंदा होता। जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने कांग्रेसजनों को पुलिस लाइन में गिरफ्तारी के दौरान संबोधित करते हुए कहाकि देश का बच्चा-बच्चा लोकतंत्र को बचाने के लिए जेल जाने के लिए तैयार है। आज कांग्रेस को नोटिस थमाई जा रही है। कल 140 करोड़ देशवासियों को नोटिस थमायी जाएगी और कल भाजपा सरकार सब पर तानाशाही का डंडा चलायेगी यह लोकतंत्र का अंत है उन्होंने आगे कहा कि जिस हिसाब से कांग्रेस के सभी खातों को फ्रीज किया गया और 1994 के मामले को लेकर 14 लाख रुपए पर 1823 करोड़ रूपये की पेनाल्टी लगायी गयी और भाजपा पर बेहिसाब 42 करोड़ रूपये पर 4600 करोड रुपए पेनल्टी बनती है और एक भी पैसे पेनल्टी नहीं लगाई गई है। कांग्रेस के सचिव अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि देश में यह कैसा दोहरा मापदंड का दौर चल रहा है लोकतंत्र का गला घोटने की साजिश अपने आखिरी दौर में है। देश की जनता के लिए चेतावनी है अब आपके हाथ में है। लोकतंत्र बचा लो या तानाशाह की गुलामी करो। मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के समस्त कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर एकत्र हुए और मोदी सरकार की तानाशाही कार्यवाही की घोर निंदा की और तत्काल इनकम टैक्स का नोटिस वापस लेने की चेतावनी दी और कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने से बाज आयें और ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट के लिए निकलते समय कार्यालय के सामने ही अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकार नगर ने कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया तथा पुलिस लाइन ले गए और बाद में रिहा कर दिया। गिरफ्तारी में जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के साथ प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी पूर्व प्रदेश सचिव अमित कुमार जायसवाल, कांग्रेस सोशल मीडिया के महासचिव संजय तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ,सुखीलाल वर्मा, रवीश शुक्ला,सैय्यद ऐतबार हुसैन, अख्तर जमाल अंसारी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव विशाल वर्मा, सचिव विकल्प मिश्रा, आदित्य नारायण तिवारी,हेमंत अहीर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति,कुलदीप शर्मा, मोहम्मद कासिम ,राहुल मिश्रा,रामरूप साहू, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, वकील अंसारी, रामजी वर्मा मौजूद रहे।