Ayodhya

अंबेडकरनगर : कलयुगी पुत्र ने ईंट से कूचकर की मां की हत्या, चंद रुपयों के ल‍िए उठाया खौफनाक कदम

अंबेडकरनगर। नशे के लिए पैसा देने से मना करने पर कलयुगी पुत्र ने मां को सोते समय ईंट से कूच-कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही भाग गया। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। अहिरौली थाना के गांव आमा के द्वारिका प्रसाद गुजरात प्रांत के अहमदाबाद शहर में नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी सुशीला देवी, इकलौता पुत्र यशवंत रहता है।

वादी व ग्रामीणों ने बताया की मंगलवार की शाम यशवंत अपनी मां से पैसा मांग रहा था। मना करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और यशवंत डंडा लेकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। देर रात खाना खाकर मां-बेटे अपने कमरे में सोने चले गए। सोते समय रात में यशवंत ईंट लेकर सुशीला के कमरे में पहुंचा और ताबड़तोड़ प्रहार मां की हत्या करने के बाद भाग हो गया।

सुबह करीब आठ बजे तक वह बाहर नहीं निकली तो पड़ोस की एक महिला घर के अंदर गयी। वहां बिस्तर व उसका शव खून से लथपथ पड़ा था। यह नजारा देख वह चिल्लाते हुए बाहर भागी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी ईंट व बिस्तर को कब्जे में लिया है। मृतक के चाचा श्यामलाल ने नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!