निकाय चुनाव से संबंधित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र की बैठक

फिरोजाबाद टूण्डला आज भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर निकाय चुनाव से संबंधित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज और ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गुरप्रीत सिंह जी ने की.
जिसमे उन्होंने बताया भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यक्रम स्थापना दिवस एवं दीनदयाल उपाध्याय समर्पण योजना, कैसे जिला, महानगर, मंडल, और बूथ, शक्ति केंद्र तक कार्य विभाजन और कैसे कार्यकर्ता का निर्माण करके उसमे एक नई ऊर्जा का उत्सर्जन करना सभी कार्यकर्ताओं को नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है.
पार्टी की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है ओर योजनाओं के लाभ के बारे में अल्पसंक्यक मोर्चा में आने वाले जैन, सिख, मुस्लिम, ओर क्रिस्चन जनता को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है इस मौके पर मंच का संचालन ब्रज क्षेत्रिय महामंत्री बंटी ग्रोवरने किया, साथ मे क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा सचिन जैन, हेमा जैन, आर के डेविड, सोनिया जैन, जिलाध्यक्ष दिलीप जैन, महानगर अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन, अरविंद जैन, बॉबी बेदी, ओर समस्त भाजपा पदाधिकारी कार्यालय पर मौजूद रहे