Agra

टोल टैक्स पर हिरासत में लिए रणभेरी के अध्यक्ष रंजीत गुप्ता

  • -लोकल वाहनों से वसूले जा रहे टोल टैक्स का था विरोध
  • -शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते की कार्रवाई

टूंडला। लोकल वाहनों से वसूले जा रहे टोल टैक्स के विरोध में रणभेरी संस्था ने रविवार को टूंडला टोल प्लाजा पर शांतिपूर्वक धरना दिया। जिसके चलते मौके पर पहुंची टूंडला पुलिस ने रणभेरी संस्था के संस्थापक को हिरासत में ले लिया।

रणभेरी संस्था के संस्थापक रंजीत गुप्ता लगातार लोकल वाहनों द्वारा टूंडला टोल प्लाजा पर वसूले जा रहे टैक्स को लेकर विरोध कर रहे थे। इसके अलावा वे विकास प्राधिकरण द्वारा अतिरिक्त स्टाम्प शुल्क एवं बिजली विभाग द्वारा मनमाने बिल को लेकर बिगुल फूक चुके हैं। रविवार को रणभेरी संस्था का पूर्वनियोजित धरना प्रदर्शन टूंडला टोल प्लाजा पर था।

जिसके तहत संस्था के अध्यक्ष एवं उनके साथ काफी संख्या में लोग टूंडला टोल पर पहुंच गए। इस आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद था। संस्था के पदाधिकारी जैसे ही टूंडला टोल प्लाजा के समीप पहुंचे। तभी टूंडला पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। जिसने संस्था के संस्थापक रंजीत गुप्ता को हिरासत में ले लिया। जिसके चलते सभी पदाधिकारी टोल प्लाजा से थाने जा पहुंचे। जहां काफी देर तक संस्था के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी पुलिस की नजरों में ही बने रहे। लगभग दो घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया।

पूरी खबर देखें
Back to top button
error: Sorry! This content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker