देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां वहां गरीब का कल्याण है: डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह

अयोध्याl लखनऊ से अयोध्या धाम होते हुए गोरखपुर जाते समय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने एक भेंट के दौरान केंद्र के मोदी सरकार की 11 साल के उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां वहां गरीब का कल्याण है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि मोदी सरकार का 11 साल ऐसे समय में पूरा हो रहा है जब दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति को पाकिस्तान में देखा और दुनिया ने भरोसे के साथ उस ताकत को देखा जो अभी ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सबके सामने हैं केंद्र सरकार शरीफ और सज्जनों के साथ शांति से विकास की बात करती है लेकिन अगर कोई हम पर युद्ध थोपेगा हमारी सुरक्षा में सेंध लगाएगा आतंकवाद को प्रेरित और उत्साहित करेगा तो उसका जवाब भारत सर्जिकल स्ट्राइक एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर द्वारा ही देगा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने आगे कहा कि धारा 370 को समाप्त करके प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की अखंडता को कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक भारत श्रेष्ठ भारत के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है डॉ धर्मेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री के पंच प्रण 11संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2027में भारत दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनेगा। अब योजनाये किसी तुष्टिकरण की शिकार नहीं होती बल्कि बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों तक उनके संतुष्टीकरण का आधार देनेवाली होती है। भाजपा के विधान परिषद सदस्य डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों को विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल कहा जाएगा इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने 11 वर्षों में न केवल भारत को वैश्विक पहचान दी बल्कि स्वयं को तपा और खपाकर 140करोड़ भारतवासियों के विश्वास का प्रतीक बन गए हैं।