Ayodhya

15 हज यात्रियों का जत्था जलालपुर से मक्का मदीना के लिए रवाना

 

अंबेडकरनगर। सऊदी अरब के पवित्र शहर मदीना व मक्का के लिए 15 सदस्यीय हाजियों का एक जत्था सोमवार को जलालपुर कस्बा के उर्दू बाजार से रवाना हुआ। हज पर जाने वाले अरशद कमाल, मौलाना नूरूस्सलाम, अशफाक अहमद, मोहम्मद सिराज, मास्टर जमाल, मोहम्मद आरिफ, इश्तियाक अहमद समेत अन्य हाजियों का हाफिज जकरिया,कारी आफाक अहमद, मंजूर अहमद,हाजी कमर हयात अंसारी, मौलाना खालिद कासिमी, आफताब अहमद,अनीसुर्हमान, निसार अहमद,इसरार अहमद, फिरदौस आलम,निशात अहमद, गुलाम सुबहानी ,हबीब अहमद समेत इलाके के लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। हज पर जाने वाले सभी हाजियों से लोगों ने मुल्क में अमन चौन की दुआएं करने एवं मदीने में सलाम कहने एवं उनके हक में दुआएं करने की गुजारिश की। सोमवार सुबह हाजियों का यह जत्था सड़क मार्ग से लखनऊ हज हाउस के लिए रवाना हुआ।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!