Ayodhya

बेटी की शादी खोज रहा बालिका का पिता लड़के की मां को लेकर फरार

जलालपुर,अंबेडकरनगर। पुत्री की शादी के लिए वर खोज रहा लड़की का पिता लड़के की मां को लेकर रफूचक्कर हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं अता-पता नहीं चला। रोते बिलखते कोतवाली पहुंचे वर पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर मां को खोजने की गुहार लगाई है।
विदित हो कि जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पुत्री के विवाह हेतु जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ शादी के लिए यहां आया था। लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के शादी के लिए लड़के को देखा और लड़का पसंद आ गया।

इस दौरान लड़की का पिता कई बार लड़के का माता से मोबाइल पर बातचीत करता रहा। मोबाइल पर ही वह लड़के की माता को दिल दे दिया और चार दिन पहले उसको लेकर रफू चक्कर हो गया। लड़की के पिता के द्वारा लड़के की माता को कहीं भगा ले जाने की सूचना पर लड़के के परिजन कोतवाली पहुंचे और माता को खोजने के लिए तहरीर दिया। कोतवाल संतोष कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, उचित कार्यवाही की जा रही है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!