Maharajganj

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक पर सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल

● हिन्द मोर्चा न्यूज़ महराजगंज/लक्ष्मीपुर

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के समरधीरा मोहनापुर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत बसन्तपुर के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाईक पर सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक भतीजा विशाल पुत्र रंगीलाल उम्र 24 वर्ष व चाचा बाबूराम पुत्र कतवारु उम्र 36 वर्ष निवासी भगवानपुर टोला अमहवा थाना पुरंदरपुर किसी कार्य से समरधीरा की तरफ जा रहे थे तभी मोहनापुर की तरफ से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे उक्त दोनों बाईक सवार युवक का पैर टूट गया और गम्भीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया।समाचार लिखे जाने तक हालत गम्भीर देखते हुए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इन सबकी जानकारी ग्राम प्रधान भगवानपुर ओहाब ने दिया।

हिन्द मोर्चा टीम

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!