Ayodhya

एमएलसी ने दिव्यांगजनों को बांटे ट्राई साइकिल, लाभार्थियों के खिले चेहरे

  • एमएलसी ने दिव्यांगजनों को बांटे ट्राई साइकिल, लाभार्थियों के खिले चेहरे

अम्बेडकरनगर। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में 35 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 6 व्हीलचेयर का वितरण हरिओम पाण्डेय सदस्य विधान परिषद, श्याम सुन्दर उर्फ साधू वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत, अविनाश सिंह जिलाधिकारी, अनुराज जैन, मुख्य विकास अधिकारी, डा. सदानन्द गुप्ता अपर जिलाधिकारी, की उपस्थिति में किया गया। वितरण के समय नरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, विकम कौशल जिला समाज कल्याण अधिकारी, राकेश कुमार जिला प्रोवेशन अधिकारी, छोटेलाल जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, उपस्थिति रहे। सभी दिव्यांगजनों को माला और लंच पैकेट देकर विदा किया गया। जन प्रतिनिधियों एंव जिलाधिकारी के हाथो से सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!