महाराज सूरजमल के जन्म दिन पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

-
महाराज सूरजमल के जन्म दिन पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा
-
-शोभायात्रा में भारी संख्या में जाट समाज के लोग उपस्थित
टूंडला। महाराजा सूरजमल जाट सकता संघ द्वारा नगर में उनके जन्म दिन पर एक भव्य शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ निकाली गई। जो दीपा चैराहा से शुरू हुई और नगर भ्रमण करने के बाद टूंडला चौराहे पर उपस्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर जाकर समापन हुआ।शोभायात्रा का शुभारम्भ भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रशांत पोनियां ने हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में लगभग तीन दर्जन झांकियों को शामिल किया। शोभायात्रा नगर के दीपा चैराहा से शुरू हुई जो मुख्य बाजार, पुलिस थाना, विहारी बिलास, भारत माता चोकभगवती नगर होते हुए मुख्य चौराहे पर समापन किया गया। शोभायात्रा में जाट समाज के कददावर नेताओं के साथ शहीदों के चित्र लगी आकर्षक झांकियों को शामिल किया गया। झांकियों को देखने के लिये बड़ी संख्या में लोग सडक पर एकत्रित दिखाये दिये। जगह जगह शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जितने भी सम्मानित लोग थे उन सभी को साफा पहनाकर व फूलमालाओं से उनका भी स्वागत किया गया। शोभायात्रा में की अध्यक्षता राजवीर सिंह आचार्य ने की। शोभायात्रा के आयोजक लोकेन्द्र पोनियां और शोभायात्रा का नेतृत्व चेयरमैन भमर सिंह ठेकदार शरद पनिया और रामपाल चौधरी ने किया। इस मौक़े पर सतीश त्यागी, हरीश चौधरी डाॅ गौतम नौहवार, सुशील पोनियां, उदय प्रताप वर्मा, शरद पोनियां, उदयवीर पोनियां, महेंद्र सिंह जुरैल यात्रा की शोभा बढ़ा रहे शंकर सोलंकी प्रधान, रूपेश शुक्ला, मुकेश एड, संजय परमार, रामतीर्थ चक, भवानी सिंह,जितेन्द्र सिटी, अमर सिंह पोनियां, इन्द्रपाल सिंह पेानियां, बीटू पोनियां, रवि प्रधान मुकेश प्रधान प्रधान प्रदीप चौधरी प्रधान देव चैधरी, गिरेन्द्र सिंह सोलंकी, पुष्पेन्द्र सिंह, विशाल आदि उपस्थित रहे।