Ayodhya

पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने वृद्ध को पीटा,मामला पंजीकृत

  • पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने वृद्ध को पीटा,मामला पंजीकृत

टाण्डा ,अम्बेडकरनगर। पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने वृद्ध महिला की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पीड़ित द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया की प्रार्थिनी राजदेई पत्नी राम लौटन निवासी कश्मीरिया की निवासी है। प्रार्थिनी 75 वर्षीय वृद्ध महिला है। बीते दिनों लगभग 3 बजे विपक्षी बदामा देवी पत्नी मोहन लाल जो कि प्रार्थिनी की पड़ोसी है, प्रार्थिनी को मारा-पीटा व जान माल की धमकी दे गाली-गलौज किया प्रार्थिनी के सीने पर मुक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। प्रार्थिनी के कूल्हे में राड लगी है, धक्का देकर गिरा देने से दिक्कत हो रही है। उक्त घटना के बाद विपक्षी के पुत्र अवनीश भारतीय राजू, पुनीत भारतीय (काजू), मोहन लाल पुत्र स्व. सुखई (जो विपक्षी के पति है।) आकर प्रार्थिनी के साथ गाली-गलौज कर समरसेबल पम्प क्षतिग्रस्त कर डाले। तथा घर जाकर हाथ में लाठी डण्डा लेकर घर पर आकर प्रार्थिनी के बच्चों को मारने के लिए ढूंढ रहे थे। उक्त तोड़ फोड़ से पानी की समस्या है नहाना धोना मुश्किल हो गया है। जिसे सही कराया जाना आवश्यक है। विपक्षीगण आमादा फौजदारी है,कई बार पूर्व में भी मार-पीट कर माहौल खराब कर चुके है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!