Ayodhya

बालिका के साथ छेड़खानी मामले में 5 के खिलाफ एफआईआर

  • बालिका के साथ छेड़खानी मामले में 5 के खिलाफ एफआईआर

टाण्डा ,अम्बेडकरनगर। पुरानी रंजीश को लेकर एक पक्ष ने की बालिका की जमकर पिटाई व छेड़-छाड़, पीड़ित की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। पीड़ित द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया कि प्रार्थिनी सुमन पत्नी स्व. घनश्याम निवासिनी ग्राम कोड़रा कोतवाली टाण्डा की स्थाई निवासिनी है। बीते दिनो को विपक्षी अतुल पुत्र ओम प्रकाश, शिवम पुत्र मेवालाल, सलाबी पुत्र अन्तू व दो अज्ञात लोगां को साथ लेकर आये और घर में मौजूद प्रार्थी की पुत्री अंशू से छेड़-छाड़ करने लगे, बिरोध करने पर प्रार्थिनी की पुत्री को काफी मारा पीटा और जाते-जाते गाली-गलौज देते हुए प्रार्थिनी का दीवाल भी गिरा दिया। विपक्षी गण इस कृत्य से प्रार्थिनी काफी आहत है,पीड़ित की माँ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!