फरेंदा में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम के मन की बात.

-
फरेंदा में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुनी पीएम के मन की बात.
-
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर एक नई प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है: बजरंग बहादुर सिंह,
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
फरेंदा,
महराजगंज: जनपद के फरेंदा विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ सुनी। प्रधानमंत्री के मन की बात के 105 वें संस्करण को पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ता व आमजन के साथ विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के ग्राम सेमरहनी के बूथ नंबर 119 व 120 पर सुना।
मन की बात कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हर मन की बात में देशवासियों को एक नई प्रेरणा और ऊर्जा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रधानमंत्री ने मन की बात में नया प्रसंग देशवासियों को बताते हुए अपने 105 वें संस्करण में जीव जंतु दया, जल संचय ,पर्यावरण संरक्षण व महिला उत्थान और कामकाजी महिलाओं को प्रेरणा देने का काम किया है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.