Maharajganj

चन्द्रयान- 3 की सफल लैंडिंग देखकर खुशी से झूम उठे कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक व बच्चें.

  • चन्द्रयान- 3 की सफल लैंडिंग देखकर खुशी से झूम उठे कम्पोजिट विद्यालय के शिक्षक व बच्चें.
  • इसरो के बैज्ञानिकों ने देश का बढाया गौरव, .भारत ने बनाया विश्व रिकार्ड
  • कम्पोजिट विद्यालय खैराटी के प्रधानाध्यापक राघवेंद्र नाथ पाण्डेय ने बच्चों को चन्द्रयान 3 के बारे में बच्चों को बताया.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.

महराजगंज: नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराटी के कम्पोजिट विद्यालय में बुधवार को भारत की एक महान उपलब्धि चांद पर चन्द्रयान 3 की लैंडिंग का लाईब टेलीकास्ट बच्चों को दिखाया गया। चन्द्रयान की सफल लैंडिंग को देखकर समूचा विद्यालय परिवार खुशी से झूम उठा। बच्चों व अध्यापकों के तालियों की गड़गडाहट से विद्यालय प्रांगड गूंज उठा। बच्चों एव॔ अध्यापकों ने पूरा लाईब प्रसारण देखा। चन्द्रयान के सफल लैंडिंग से जहां देश गौरवान्वित हुआ वहीं भारत के हर नागरिक के साथ विद्यालय के बच्चों एव अध्यापकों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नौतनवां के ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र नाथ पाण्डेय, सहायक अध्यापक राकेश सिंह, अनुदेशक योगेश वाल्मीकि, शिक्षा मित्र सुरेन्द्र मणि त्रिपाठी, रसोईया खुड़बुड,सुमित्रा, विन्दरावती ,गीता, निरंजना एवं गाँव के तमाम लोगों के साथ स्कूल के मानीटर चन्दन, कृष्णा , प्रीति, खुशबू, अमन, आदि सभी बच्चें उपस्थित रहे।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!