Maharajganj

41 दिन बाद 7 वर्षीय बच्चें का शव कब्र से निकाला गया बाहर, दृश्य देख कर फफक पड़ा पिता

  • 41 दिन बाद 7 वर्षीय बच्चें का शव कब्र से निकाला गया बाहर, दृश्य देख कर फफक पड़ा पिता.
  • मृतक लड़के के पिता ने मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए शिकायत पत्र देकर लगाई गुहार.
  • पुरंदरपुर पुलिस के साथ एसडीएम फरेंदा घटनास्थल पर पहुँचें.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
लक्ष्मीपुर.

महराजगंज: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोखरभिंडा टोला नगेशरपुर निवासी अमर साहनी पुत्र सम्पति साहनी ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 14 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार की शाम को 7 बजे हमारे 7 वर्षीय बेटे आर्यन को अकेला देख हमारी भाभी मुंह में कपड़ा ठूसकर बुरी तरह मार रही थी। पिता अमर साहनी ने देखा तो तत्काल भाभी के चंगुल से छुड़ाकर बच्चें को इलाज के लिए केजीएमसी महराजगंज ले गए। जहाँ चिकित्सको ने आर्यन को मृत्यु घोषित कर दिया।

रात को जब मृत्यु बच्चें को घर वापस लेकर आये तो आरोपी भाभी से पूछा कि मेरे बच्चें को क्यों मारी हो? वह तुरंत घर छोड़कर भाग गई। और आज तक पता नही चला। अमर साहनी ने पुलिस कार्रवाई व शव का पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से कहा तो पिता की बात को अनसुना कर दिया गया और 15 जुलाई की सुबह लगभग 6 बजे शव को इलाहावास थाना बृजमनगंज श्रीनगर ताल के पास दफन कर दिया गया।

पिता अमर साहनी 17 जुलाई 2023 को थाना पुरन्दरपुर में कार्रवाई के लिए जा रहा था तभी भाभी के पिता ने अमर साहनी का हाथ पकड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौन रहने की सलाह दी। अमर साहनी धमकी से सहम गया। और अपने ससुराल में रहने लगा। मृतक के पिता के तहरीर पर पुरन्दरपुर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आर्यन के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष:

इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर पुरूषोत्तम राव ने बताया कि बच्चा छत से गिर गया था। इलाज के दौरान बच्चें की मौत हो गई। परिजनों द्वारा शव को दफनाया गया।

पिता की तहरीर पर सक्षम अधिकारी कार्रवाई में जुटे:

मृतक के पिता अमर साहनी के शिकायती पत्र पर सक्षम अधिकारी एसडीएम फरेंदा की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!