धुमधाम से नौतनवां ब्लाक क्षेत्र में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ग्राम प्रधानों ने फहराया तिरंगा झण्डा.

-
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा सबका मन.
हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/ रतनपुर.
महराजगंज: नौतनवां ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। नौतनवां ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बीडीओ राहुल सागर, एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद, सचिव रामरतन यादव, योगेश मद्धेशिया, देवेन्द्र यादव सहित सभी ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी क्रम में रतनपुर सीएचसी पर डाॅक्टर अखिलेश यादव, बीआरसी रतनपुर चन्द्रभूषण पाण्डेय, कम्पोजिट विद्यालय रतनपुर ग्राम प्रधान अनीता सिंह, कस्तूरबा गांधी वालिका विद्यालय में प्रभारी वार्डेन चन्द्रप्रभा, प्राथमिक विद्यालय जगरनाथपुर ग्राम प्रधान दिलीप यादव, हथिअहवा नवनीत त्रिपाठी, पुरैनिहा विनय मिश्रा, कोहडवल दीपक, परसासुमाली नाथू यादव, गनेशपुर अ विरेन्द्र, दुर्गापुर रघुबर यादव, महुअवा नम्बर एक अरविंद सिंह, महदेईया उमेश यादव, बोदरवार रामप्रीत यादव, निपनिया राजू पासवान, विषखोप बच्चू सिंह, हनुमानगढिया रामफल साहनी, बडहरा विजय मद्धेशिया, भगवानपुर गणेश मद्धेशिया, चकदह विरेन्द्र राजभर, लुठहवा बैजनाथ यादव, विशुनपुरा सत्यविजय यादव, सुर्यपरा अनूप चौधरी, गंगवलिया राकेश पटेल, जमुहानी कांग्रेस यादव, सेखुआनी जितेन्द्र वर्मा, सेवतरी भोला यादव, महरी अशोक यादव, डगरुपुर पवन गुप्ता, जिगिनिहवा रामबचन साहनी, पडौली अनिल यादव, झिंगटी आसिफ मलिक, अमहवा मुफ्ती अख्तर रजा, सिरसिया बबलू यादव, खोरिया अनिल वर्मा सहित नौतनवां ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने परिषदीय विद्यालयों व पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण किया है।
कॉलेज, स्कूल एवं मदरसों में किया गया ध्वजारोहण:
विशम्भर नाथ जनता इण्टर कालेज रतनपुर के प्राचार्य प्रभात कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली व शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मदरसा गौसिया अनवारुल उलूम व कम्पोजिट विद्यालय रेहरा ,पंचायत भवन बेलभार व अमृत सरोवर पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार पासवान ने ध्वजारोहण किया।
भानमती देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल व कम्पोजिट विद्यालय अहिरौली में ग्राम प्रधान नुरुल्लाह उर्फ गुड्डू व प्रबन्धक श्यामबिहारी यादव ने ध्वजारोहण किया,महिमा पब्लिक स्कूल पेड़ारी में प्रधानाचार्य अभिनय कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया, चौथी चौधरी इण्टर मीडिएट कालेज पेड़ारी व विश्वम्भर नाथ जनता इंटर कालेज रतनपुर सहित अन्य कई प्रतीष्ठानों पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने प्राचार्य प्रभात कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया।हरिश्चंद्र जूनियर हाईस्कूल महदेइया में प्रधानाचार्य मनीष कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया, सन राइज पब्लिक स्कूल असुरैना डायरेक्टर सुभाष कुमार ने ध्वजारोहण किया,पण्डित मुक्ति नाथ जूनियर हाईस्कूल हनुमानगढिया डायरेक्टर सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया,सेवतरी चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने चौकी पर किया ध्वजारोहण किया।
हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.