Maharajganj

जल शक्ति मंत्री ने जर्दी डोमरा बंधे का किया निरीक्षण

जल शक्ति मंत्री ने जर्दी डोमरा बंधे का किया निरीक्षण.

अधिकारियों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश.

हिन्दमोर्चा न्यूज़ महराजगंज/
पनियरा.

महराजगंज: प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र डोमरा जर्दी बंधे का निरीक्षण किया। मंत्री ने लक्ष्मीपुर बंधे पर बने सिंचाई विभाग के स्टोर पर पहुंच कर अधिकारों के साथ बंधे की सुरक्षा व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने बांकी माता मंदिर के बगल में जर्दी गांव के सामने कराएं गए बोल्डर पिचिंग कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य में गड़बड़ी देख जिम्मेदारों पर नाराजगी जाहिर किया। ग्रामीणों से बात करके सिंचाई मंत्री ने पूरी जानकारी लिया। काम में ढिलाई और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। और दिशा निर्देश दिया कि बारिश में नदियों के बढ़ते जलस्तर से बंधे पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। उपस्थित ग्रामीणों से होने वाले समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान एक्सईएन राजीव कपिल,एसडीओ खालिद खां, जेई विनोद कुमार, जेई अमरजीत पटेल, जेई वसीम खान, सीओ सदर अजय सिंह चौहान,सीओ, रामनेवास, भागीरथी पासवान, अमरजीत निषाद, राममिलन निषाद,राजू सहानी व अन्य लोग मौजूद रहें।

हिन्दमोर्चा टीम महराजगंज.

पूरी खबर देखें

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!